Gold Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में आज फिर गिरावट, खरीदने से पहले देख लें ताजा रेट

Gold Silver rate: अमेरिकी फेडरल की तरफ से ब्याज दरों में कटौती के बाद आज सोना और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड30 Oct 2025, 12:00 PM IST
सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी का भाव

Gold Silver rate Today on 30 October: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोना 1 लाख 19 हजार रुपये के नीचे आ गया है, जबकि चांदी में भी 1 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह कमोजरी बीते कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बेंचमार्क रेपो रेट में 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती के बाद आई है, जिसके बाद यह 3.75% से 4% के दायरे में आ गया है।

MCX गोल्ड सिल्वर रेट

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना खुलते ही 1.27 प्रतिशत टूटकर 1,19,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला हुआ, जबकि 1,20,666 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,45,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,46,081 रुपये था।

कुछ ही मिनटों में बढ़ने लगा दबाव

लेकिन, ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ देर बाद दबाव बढ़ने लगा। 20 मिनट बाद सोने का भाव 1,827 रुपये यानी 1.51 फीसदी की कमी के साथ 1,18,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत में 1,411 रुपये या 0.97 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,44,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में निवेशकों का मूड सतर्क दिखा, क्योंकि फेड की दर कटौती ने डॉलर को मजबूत करने की बजाय थोड़ा कमजोर किया, लेकिन स्थानीय भावनाएं अब भी दबाव में रहीं।

दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों का ताजा रेट

शहर24 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम)22 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम)
चेन्नई 12,109 11,100
मुंबई 12,049 11,045
दिल्ली 12,064 11,060
कोलकाता 12,049 11,045
बेंगलुरु 12,049 11,045
हैदराबाद 12,049 11,045
केरल 12,049 11,045
पुणे 12,049 11,045
वडोदरा 12,054 11,050
अहमदाबाद 12,054 11,050

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में आज फिर गिरावट, खरीदने से पहले देख लें ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में आज फिर गिरावट, खरीदने से पहले देख लें ताजा रेट