Gold Silver Rate Today 4 December: कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में आज सोना और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह दोनों मेटल्स की कीमतें धड़ाम हो गई है। इस गिरावट के पीछे की मुख्य वजह निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली और डॉलर में मजबूती आना है। अमेरिकी डॉलर एक बार फिर 99 के लेवल को छू लिया है। डॉलर इंडेक्स पिछली बार 98.85 पर फिसल गया था। इसकी वजह से सोना और चांदी की डिमांड कम हुई है।
MCX Gold Silver Rate Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,30,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.08 प्रतिशत गिरकर 1,82,200 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
RBI MPC पर निवेशकों की नजर
इस सप्ताह निवेशकों की नजर आरबीआई की मौद्रिक नीति सीमिति (MPC) के आगामी फैसले पर टिकी हुई है। शुक्रवार को RBI अपनी नीतिगत दरों पर बड़ा निर्णय लेने वाला है। इस फैसले का असर शेयर बाजार और सोना चांदी के साथ-साथ आपकी जेब पर भी पड़ेगा। अगर RBI रेपो रेट में कटौती करता है, तो होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन की EMI कम हो सकती है।
अगले हफ्ते सोना-चांदी के लिए बड़ा ट्रिगर
इसके साथ ही अगले सप्ताह गोल्ड-सिल्वर के लिए एक बड़ा ड्रिगर आने वाला है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) 9 और 10 दिसंबर को अपनी बैठक करने वाली है। इस दौरान फेड रेट में कटौती किए जाने की उम्मीद है। पूरी दुनिया के बाजार इस बैठक के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, CME के फेडवॉच टूल से पता चलता है ब्याज दरों में कटौती किए जाने की संभावना 89 प्रतिशत है।