MCX Gold Silver Rate Today 16 December: डोमैस्टिक फ्यूचर मार्केट में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट स्थानीय मांग में सुस्ती और नए ट्रिगर के आभाव की वजह से आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ( MCX) पर फरवरी एक्सपायरी वाला सोना 0.48 फीसदी लुढ़ककर 1,33,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कामकाज कर रहा था, जबकि मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 1.64 फीसदी टूटकर 1,94,657 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
इससे पहले, सोमवार को MCX पर फरवरी सोना रिकॉर्ड 1,35,496 रुपये तक चढ़ा था, लेकिन दिन भर के कारोबार में 0.33 फीसदी चढ़कर 1,34,061 रुपये पर बंद हुआ। चांदी की मार्च एक्सपायरी 2.7 फीसदी उछलकर 1,98,049 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इंटरनेशनल मार्केट में चमक बरकरार
हालांकि ग्लोबल मार्केट में सोने की चमक बरकरार है। अमेरिकी डॉलर के दो महीने के निचले स्तर पर फिसलने से इंटरनेशनल लेवल पर सोना रिकॉर्ड हाई के करीब 4,300 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर मजबूत बना हुआ है। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी नॉनफॉर्म पेरोल रिपोर्ट पर टिकी हैं। यह रिपोर्ट फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी के आगे के रुख का संकेत देगी। CME के फेडवॉच टूल के मुताबिक, जनवरी में 25 आधार अंको की दर कटौती की 76 फीसदी संभावना जताई जा रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार को चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,730 प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का दाम 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,33,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,910 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।