Gold Silver Rate Today 18 December: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की भाव में गिरावट देखी गई। रिकॉर्ड हाई पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके साथ ही डॉलर में हल्की मजबूती आई है। इससे पहले, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) फरवरी की डिलीवरी वाला सोना 0.20 फीसदी लुढ़ककर 1,34,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 2,06,451 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
कल रिकॉर्ड हाई पर बंद हुई थी चांदी
इससे पहले, बुधवार को MCX पर फरवरी सोना 0.36 फीसदी चढ़कर 1,34,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी ने रिकॉर्ड 2,07,833 रुपये का लेबल छू लिया और पिछले सत्र में 4.9 फीसदी की छलांग लगाते हुए 2,07,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
इन आंकड़ों पर निवेशकों की निगाहें
अब निवेशकों की नजर अमेरिका के नवंबर महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा पर टिकी है, जो आज बाद में आएंगे। इसके अलावा शुक्रवार को पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स के आंकड़े भी आने हैं। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा पर असर पड़ेगा, जिसका सोने-चांदी पर सीधा प्रभाव होता है।
प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,34,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।