Gold Silver Rate: लगातार गिर रहा सोना-चांदी का भाव, जान लीजिए आज की ताजा कीमत

Gold Silver Rate on MCX: आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Oct 2025, 02:58 PM IST
सोना-चांदी का ताजा भाव
सोना-चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today on 28 October: देश के घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। यह कमजोर इंटरनेशनल बुलियन मार्केट में गिरावट और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टेंशन कम होने की खबरों के बाद आई है। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत भी 1 प्रतिशत से अधिक टूटकर खुला।

MCX गोल्ड सिल्वर रेट

मंगलवार को एमसीएक्स पर दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,106 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,20,957 रुपये था। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.69% की गिरावट के साथ 1,42,366 रुपये प्रति किलो के लेवल पर खुली, जबकि सोमवार को यह 1,43,367 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

वहीं, दिन के कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर सोना 2.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 117628 के लेवल पर इंट्राडे लो बनाया। वहीं, चांदी लगभग 3 फीसदी की गिरावट के साथ 139306 के लेवल पर इंट्राडे लो बनाई है।

बुलियन सोना-चांदी का भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार, 28 अक्टूबर को बुलियन मार्केट में 24 कैरटे (999 फाइन) सोना 119160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेची जा रही है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 116300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। चांदी की बात करें, तो यह 143400 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बेची जा रही है।

यह भी पढ़ें | टाटा ट्रस्ट्स में खुल कर सामने आया मतभेद, नहीं होगी मेहली की पुनर्नियुक्ति

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड 122610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना का दाम 122460 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 112250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 123280 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 113000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 122610 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 112350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली 1,22,610 1,12,350
मुंबई 1,22,460 1,12,250
चेन्नई 1,23,280 1,13,000
जयपुर 1,22,610 1,12,350

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: लगातार गिर रहा सोना-चांदी का भाव, जान लीजिए आज की ताजा कीमत
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: लगातार गिर रहा सोना-चांदी का भाव, जान लीजिए आज की ताजा कीमत