Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों का चेक करें ताजा रेट

Gold Silver Rate Today: आज के कारोबार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं आज का ताजा रेट क्या चल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Nov 2025, 11:46 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Price Today in India: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज सोना और चांदी की कीमतें लगभग 2 प्रतिशत नीचे आ गईं। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से दिसंबर में ब्याज दरों की कटौती नहीं करने की आशंकाओं की वजह से आई है। इसके अलावा, अमेरिकी इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर चितांओं का कुछ हद तक कम होना बताया जा रहा है।

सोना चांदी की कीमतों में लगभग 2% की गिरावट

मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:25 बजे तक दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1.14 फीसदी टूटकर 1,21,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1.75 फीसदी लुढ़ककर 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। लगातार चौथे दिन इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतें कमजोर रहीं, जिससे घरेलू भाव पर दबाव देखा गया।

डॉलर इंडेक्स में उछाल

डॉलर इंडेक्स की बात करें, तो यह 99.59 के लेवल तक पहुंच गया। दरअसल, सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। ऐसे में मजबूत डॉलर अन्य देशों की करेंसी में महंगा हो जाता है। लिहाजा, विदेशी खरीदारी कम हो जाती है और कीमतों पर दबाव बढ़ता है। यही वजह है कि इस सप्ताह सोना लगातार कमजोर होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें | 8वां वेतन आयोग से पहले तीन बार बढ़ेगा DA, सैलरी बढ़ने का यह संकेत समझिए

दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में सोने का ताजा रेट

देशभर में सोने की कीमतों में आज हलचल देखने को मिली। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,24,370 रुपये प्रति 10 ग्राम बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट का भाव लगभग 1,23,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इन शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 1,23,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट का दाम 1,23,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत1,13,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़ें | PhysicsWallah के शेयरों ने की धमाकेदार एंट्री, 33% प्रीमियम के साथ हुए लिस्ट

सोने की कीमतों की देखें लिस्ट

शहर24 कैरेट ( ₹/10 ग्राम)22 कैरेट ( ₹/ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,24,3701,14,000
मुंबई1,23,6601,13,350
कोलकाता1,23,6601,13,350
बेंगलुरु1,23,6601,13,350
हैदराबाद1,23,6601,13,350
केरल1,23,6601,13,350
पुणे1,23,6601,13,350
दिल्ली1,23,8101,13,500
वडोदरा1,23,7101,13,400
अहमदाबाद1,23,7101,13,400

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों का चेक करें ताजा रेट
More