सोने का आज का भाव 5 मार्च 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 5 March 2026:  सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार, 5 मार्च को बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड5 Mar 2026, 09:22 AM IST
सोने का आज का भाव 5 मार्च 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल
सोने का आज का भाव 5 मार्च 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

Gold Silver Rate Today 5 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार, 5 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। यह उछाल मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष, डॉलर में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से निकट भविष्य में फेड रेट में कटौती की उम्मीद कम होने से आया है। आज सुबह सोने की कीमतों में 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी के भाव में 2% तक का उछाल दर्ज किया गया है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1,600 रुपये या 1% की बढ़ोतरी के साथ 1,63,142 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज कर रहा था, जबकि मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी लगभग 2% की बढ़ोतरी के साथ 2,70,501 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी। इससे पिछले वाले कारोबारी सत्र में MCX पर अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना 1,61,525 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि मई की एक्सपायरी वाली चांदी 2,65,560 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें | ट्रंप का बड़ा दांव: Kevin Warsh बनेंगे Fed के नए चेयरमैन

MCX गोल्ड टेक्निकल लेवल

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा, 'MCX सोने की कीमत में आज तेजी का रुख दिख रहा है। टेक्निकली मौजूदा सोने का भाव 50 डे के मूविंग एवरेज के आसपास ट्रेड कर रहा है और मैकडी (MACD) में भी बियरिश क्रॉसओवर की कमजोरी दिख रही है। इससे बुलिश क्रॉसओवर की संभावना बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि MCX गोल्ड को 1,65,500 रुपये के लेवल पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जबकि 1,61,750 रुपये पर सपोर्ट देखा जा रहा है। उन्होंने गिरावट में खरीदारी की सलाह दी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चढ़ा सोना-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दोनों कीमती मेटल्स लगभग 2% तक चढ़ गए। दरअसल, मिडिल ईस्ट में लगातार 6वें दिन संघर्ष जारी है और अभी तक कोई हल नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी का रुख कर रहे हैं। स्पॉट गोल्ड 1% मजबूत होकर 5,187 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर का भाव 2.5% तक चढ़कर 85.12 डॉलर प्रति औंस हो गया।

यह भी पढ़ें | ईरान के इस कदम से पलटा खेल, Sensex और Nifty 50 में दिखेगी तूफानी तेजी?

टॉप 5 शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 162,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 148,848 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 5 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 162,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 149,105 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके बाद कोलकाता में 24 कैरेट सोना 162,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 148,913 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 163,130 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 149,536 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 162,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 149,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की की कीमत 149,298 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 1,62,380 1,48,848
मुंबई 1,62,660 1,49,105
कोलकाता 1,62,450 1,48,913
चेन्नई 1,63,130 1,49,536
बेंगलुरु 1,62,790 1,49,224
हैदराबाद 1,62,870 1,49,298

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने का आज का भाव 5 मार्च 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक जानें आज का ताजा रेट
More