आज का सोने का भाव 6 मार्च 2026: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी के दाम चढ़े, 22 कैरेट और 24 कैरेट का जान लीजिए भाव

Gold Silver Rate Today 6 March 2026: सोने और चांदी के भाव में आज उछाल देखने को मिला है। MCX पर सोना 1% और चांदी 2.4% मजबूत होकर ट्रेड कर रही है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड6 Mar 2026, 09:32 AM IST
आज का सोने का भाव 6 मार्च 2026:  सोने चांदी की कीमतों में उछाल
आज का सोने का भाव 6 मार्च 2026: सोने चांदी की कीमतों में उछाल

Gold Silver Rate Today 6 March 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच शुक्रवार, 6 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। यह तेजी डॉलर में कमजोरी और मजबूत स्पॉट डिमांड के बीच शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से आई है। डॉलर इंडेक्स में 0.40% की गिरावट आई और यह 98.94 पर पहुंच गया है। दरअसल, निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे डॉलर के मुकाबले विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है। अमेरिका-ईरान युद्ध अभी थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर अपना सख्त रुख बनाए हुए हैं। अब उन्होंने क्यूबा को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि पहले ईरान में चल रहे युद्ध को खत्म करना है, उसके बाद बहुत जल्द ही आप और ढेर सारे लोग क्यूबा वापस जा पाएंगे। उनका मतलब साफ था कि क्यूबा में भी बदलाव होने वाला है।

MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1577 रुपये या लगभग 1 फीसदी के उछाल के साथ 161250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, गुरुवार को 159673 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमतों में 6800 रुपये या 2.4 प्रतिशत का भारी उछाल आया है और यह 268991 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। बीते कल चांदी 262191 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें | Advance Tax Deadline: 15 मार्च तक जरूर निपटा लें यह जरूरी काम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की डिमांड बढ़ी है, जिससे कॉमेक्स पर अच्छी खासी तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 62 डॉलर या 1.22% बढ़कर 5,140.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया। वहीं, स्पॉट चांदी 2.489 डॉलर या 3.03% मजबूत होकर 84.670 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैश्विक स्तर पर तनाव कम नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

कहां तक जाएगा सोने-चांदी का भाव?

Augmont में रिसर्च हेड रेनिशा चैननी के मुताबिक, 'सोना अभी भी बुलिश मूड में बना हुआ है। आने वाले दिनों में इसकी कीमतें $5250 (लगभग 1,65,000) और $5300 (करीब 1,67,000) तक पहुंच सकती हैं। अगर कोई गिरावट आती है तो $5000 ( करीब 1,58,000) का लेवल मजबूत सपोर्ट काम करेगा। यहां निवेशक अच्छे खरीदारी के मौके तलाश सकते हैं। उन्होंने चांदी के लिए कहा कि चांदी भी मजबूती से ऊपर की ओर बढ़ रही है। इसका अगला टारगेट $90 (लगभग 2,82,000) के आसपास दिख रहा है। नीचे की तरफ $80 (करीब 2,55,000) मजबूत सपोर्ट बनेगा। इसका मतलब है कि हल्की गिरावट पर भी नए खरीदार आ सकते हैं।'

यह भी पढ़ें | आज का सुविचार: वह माता शत्रु और पिता बैरी है जिसने अपने बालक को…

देश के टॉप शहरों में सोने की आज की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में आज 24 कैरेट सोना 160,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 147,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में शुक्रवार, 6 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 161,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट का भाव 147,675 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 160,880 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 147,473 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 161,570 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 148,106 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 161,220 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 147,785 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 161,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147,904 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

यह भी पढ़ें | सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट की आशंका, ग्लोबल मार्केट्स हुए धाराशायी

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव की लिस्ट

शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) 160,920 147,510
मुंबई 161,100 147,675
कोलकाता 160,880 147,473
चेन्नई 161,570 148,106
बेंगलुरु 161,220 147,785
हैदराबाद 161,350 147,904
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज का सोने का भाव 6 मार्च 2026: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी के दाम चढ़े, 22 कैरेट और 24 कैरेट का जान लीजिए भाव
More