Gold Silver Rate Today: सोना 2400 हुआ महंगा, चांदी में 4% का भारी उछाल, जानें आज की ताजा कीमत

सोने और चांदी की कीमतें सोमवार को नए रिकॉर्ड पर पहुंच गईं। एमसीएक्स पर सोना 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,63,996 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड12 Jan 2026, 10:42 AM IST
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है। आज के कारोबारी सत्र में दोनों मेटल्स की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं। दरअसल, ग्लोबल लेवल पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन का बढ़ना, डॉलर में कमजोरी और इस साल फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं तेज होने की वजह से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ है, जिससे निवेशक सोना और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं।

MCX Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की डिलीवरी वाला सोना आज 2400 रुपये या 1.8 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,41,250 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 4 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ 2,63,996 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गई।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना रिकॉर्ड हाई पर

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव पहली बार 4,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के पार निकल गया। अमेरिकी सोना फ्यूचर्स फरवरी डिलीवरी के लिए 4,612.40 डॉलर तक पहुंच गए। इसकी मुख्य वजह वैश्विक अनिश्चितताएं, भू-राजनीतिक माहौल और डॉलर में आई कमजोरी रही। अमेरिकी अभियोजकों की तरफ से फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने के बाद डॉलर इंडेक्स में करीब 0.20% की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें | Bharat Coking Coal IPO Day 2: 46% चल रहा BCCL का GMP, पहले दिन 8 गुना मिली बोली

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, सोमवार, 12 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,130 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,30,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

शहर24 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)
चेन्नई1,43,1301,31,200
मुंबई1,42,1501,30,300
कोलकाता1,42,1501,30,300
बेंगलुरु1,42,1501,30,300
हैदराबाद1,42,1501,30,300
केरल1,42,1501,30,300
पुणे1,42,1501,30,300
दिल्ली1,42,3001,30,450
वडोदरा1,42,2001,30,350
अहमदाबाद1,42,2001,30,350

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना 2400 हुआ महंगा, चांदी में 4% का भारी उछाल, जानें आज की ताजा कीमत
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना 2400 हुआ महंगा, चांदी में 4% का भारी उछाल, जानें आज की ताजा कीमत