Gold Silver Rate Today 21 Jan: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार, 21 जनवरी को भी जोरदार तेजी जारी रही है। यह उछाल ग्लोबल अनिश्चितता की वजह से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने की वजह से देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 4100 रुपये या 3 प्रतिशत की तूफानी तेजी के साथ 1,54,710 प्रति 10 ग्राम पर नया रिकॉर्ड बनाया। इसी तरह चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी में भी अच्छी खासी बढ़त रही। चांदी का भाव 2,800 से ज्यादा या करीब 1% चढ़कर ₹3,26,487 प्रति किलो के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
ग्लोबल मार्केट में भी रिकॉर्ड लेवल पर कीमतें
ग्लोबल मार्केट में भी सोना रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में US गोल्ड फ्यूचर्स लगभग 2% की मजबूती के साथ 4,847.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गया। इस तेजी की वजह अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के डर, डॉलर में कमजोरी और घरेलू बाजार में जोरदार रिटेल डिमांड बताई जा रही है। निवेशक अनिश्चितता के बीच सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं।
टॉप 10 शहरों में सोने का आज का भाव
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, बुधवार, 21 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,460 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,500 रुपये पर पर बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,800 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,900 रुपये दर्ज किया गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,950 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,800 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,850 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।