Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में नहीं थम रही तेजी, दोनों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जिसके बाद दोनों मेटल्स नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Dec 2025, 12:25 PM IST
Gold Silver Rate
Gold Silver Rate

MCX Gold Silver Rate Today 23 December: घरेलू कमोडिटी बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना 1.2% चढ़कर 1,38,381 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने 1.7% की छलांग लगाते हुए 2,16,596 रुपये प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया।

इस वजह से कीमतों में आई बढ़ोतरी

दरअसल, दुनिया भर के बाजारों में चल रही तेजी के साथ-साथ अमेरिका और वेनेजुएला के बीचबढ़ते तनाव और डॉलर इंडेक्स में आई 0.20% की गिरावट ने भी कीमती मेटल्स को सपोर्ट किया है। डॉलर के कमजोर होने से विदेशी करेंसी में सोना सस्ता पड़ता है, जिससे इसकी डिमांड और बढ़ जाती है।

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा, 'पिछले सत्र में कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं, क्योंकि अगले साल अमेरिका की तरफ से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के साथ-साथ बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा दिया। अमेरिका की ओर से वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाने के बाद खरीदारी में भी तेजी आई, जिससे क्षेत्रीय अनिश्चितता बढ़ गई।'

यह भी पढ़ें | रेलवे टिकट महंगा होने की खबर के बीच IRCTC के शेयरों में हलचल

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,38,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

शहर24 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)
चेन्नई1,39,3101,27,700
मुंबई1,38,5501,27,000
कोलकाता1,38,5501,27,000
बेंगलुरु1,38,5501,27,000
हैदराबाद1,38,5501,27,000
केरल1,38,5501,27,000
पुणे1,38,5501,27,000
दिल्ली 1,38,7001,27,150
वडोदरा1,38,6001,27,050
अहमदाबाद1,38,6001,27,050
सोर्स: गुड रिटर्न्स

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में नहीं थम रही तेजी, दोनों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में नहीं थम रही तेजी, दोनों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट