आज सोने का भाव 4 मार्च 2026: होली के दिन महंगा हो गया सोना और चांदी, दिल्ली से चेन्नई तक, जान लीजिए आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 4 March 2026:आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। यह उछाल वैश्विक स्तर पर भारी अनिश्चितता की वजह से देखने को मिल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड4 Mar 2026, 09:19 AM IST
होली 2026 पर सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी
होली 2026 पर सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी

Gold Silver Rate Today 4 March 2026: होली 2026 के दिन घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह उछाल पिछले कारोबार में भारी गिरावट के बाद देखा जा रहा है। आज के कारोबार में सोने-चांदी की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी समर्थन मिला है। दरअसल, अमेरिका-इजरायल की तरफ से ईरान पर हवाई हमलों की बौछार के बाद जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की तरफ भाग रहे हैं। आज सोने की कीमतों में 2000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी में 5500 रुपये से अधिक का उछाल आया है।

MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव

बुधवार, 4 मार्च 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 2157 रुपये या 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 163265 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, बीते कल यह 161108 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 5781 रुपये या 2% से ज्यादा के उछाल के साथ 271099 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार के दूसरे कारोबारी सत्र में दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें | आज का सुविचार: होली केवल खेलें नहीं, मनाएं भी; अयं निजः परो वेति…

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों की बात करें, तो स्पॉट गोल्ड 1% की रैली के साथ 5,138.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 20 फरवरी के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% के उछाल के साथ 5,147.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले साल यानी 2025 में सोना ने 64% का शानदार रिटर्न देने के बाद साल 2026 में अब तक 19% का उछाल दर्ज किया है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 1.4% की बढ़ोतरी के साथ 83.27 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसने 8% की भारी गिरावट दर्ज की थी। साल 2026 में अब तक चांदी के भाव में 16% से ज्यादा की वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें | Holi 2026: होली के दिन Tata Motors सहित इन 10 शेयरों में दिखेगी हलचल

क्या सोना चांदी खरीदने का बेहतर समय?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना-चांदी का लॉन्ग टर्म ट्रेंड अच्छा दिख रहा है, लेकिन अभी नया सौदा करने से पहले बाजार में कुछ स्थिरता का इंतजार करना बेहतर होगा। पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, 'आज के सत्र में सोने और चांदी में नए पोजीशन लेने से बचें और बाजार में कुछ स्थिरता आने का इंतजार करें।' उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का सपोर्ट 5,055-4,984 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर है, जबकि रजिस्टेंस 5,220-5,280 डॉलर के बीच है। चांदी का सपोर्ट 78.80-74.00 डॉलर और रजिस्टेंस 88.00-92.40 डॉलर के आसपास है।

कहां तक जा सकता है MCX गोल्ड सिल्वर का भाव

MCX पर सोने का सपोर्ट 1,59,100-1,57,700 रुपये और रजिस्टेंस 1,63,500-1,65,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का सपोर्ट 2,57,700-2,51,500 रुपये और रजिस्टेंस 2,71,000-2,78,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, एमसीएक्स पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 1,63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं, जबकि मई सिल्वर फ्यूचर्स 2,70,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को छू सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Gift Nifty 550 अंक नीचे: होली पर बाजार खुलते ही निवेशकों को लगेगा बड़ा झटका?

टॉप 5 शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

होली के दिन देश के टॉप 5 शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 4 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 163,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 150,031 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 163,950 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 150,288 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 164,430 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 150,728 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 163,730 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 150,086 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके बाद बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 164,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 150,407 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 164,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 150,434 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
दिल्ली1,63,6701,50,031
मुंबई1,63,9501,50,288
चेन्नई1,64,4301,50,728
कोलकाता1,63,7301,50,086
बेंगलुरु1,64,0801,50,407
हैदराबाद1,64,1101,50,434

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज सोने का भाव 4 मार्च 2026: होली के दिन महंगा हो गया सोना और चांदी, दिल्ली से चेन्नई तक, जान लीजिए आज का ताजा रेट
More