
Gold Silver Rate Today 22 December: सोने के रिकॉर्ड हाई हिट करने के बाद चांदी की कीमतें भी अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गई हैं। अमेरिका में ब्याज दरें आगे और कम होने की उम्मीदों के साथ-साथ सेफ हैवेन की बढ़ती डिमांड से कीमती मेटल्स में जबरदस्त तेजी आई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में 2.39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और सुबह लगभग 9:15 बजे 2,13,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं,इसने 2,13,844 रुपये पर अपना ऑलटाइम हाई बनाया। सोने में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरवरी की फ्यूचर डिलीवरी वाला गोल्ड 0.77% चढ़कर 1,35,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 2.7 प्रतिशत उछलकर 69.23 डॉलर प्रति औंस के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सोना भी 1.2 प्रतिशत चढ़कर 4,391.92 डॉलर प्रति औंस पर नया रिकॉर्ड बनाया।
बता दें कि इस साल चांदी की कीमतों में 138 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है, जो सोने की रिटर्न से कहीं बेहतर है। इस जोरदार तेजी के पीछे मजबूत निवेश और सप्लाई की कमी मुख्य कारण हैं, जबकि मांग भी लगातार मजबूत बनी हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रैली आगे भी जारी रह सकती है।
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,280 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
| शहर | 24 कैरेट सोना ( ₹ / 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना ( ₹ / 10 ग्राम) |
|---|---|---|
| चेन्नई | 1,36,150 | 1,24,800 |
| मुंबई | 1,35,280 | 1,24,000 |
| कोलकाता | 1,35,280 | 1,24,000 |
| बेंगलुरु | 1,35,280 | 1,24,000 |
| हैदराबाद | 1,35,280 | 1,24,000 |
| केरल | 1,35,280 | 1,24,000 |
| पुणे | 1,35,280 | 1,24,000 |
| दिल्ली | 1,35,430 | 1,24,050 |
| वडोदरा | 1,35,330 | 1,24,050 |
| अहमदाबाद | 1,35,330 | 1,24,050 |
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.