Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट का रेट

Gold Silver Rate Today 15 Dec: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। यह बढ़ोतरी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमजोरी की वजह से आई है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड15 Dec 2025, 01:40 PM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Rate Today 15 December: सोने और चांदी के भावों में सोमवार, 15 दिसंबर को एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का फरवरी फ्यूचर 0.72% बढ़कर 1,34,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का मार्च फ्यूचर 1.36% की शानदार बढ़त के साथ 1,95,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

शुक्रवार को सोना ने बनाया रिकॉर्ड हाई

इससे पहले, शुक्रवार, 12 दिसंबर को MCX पर सोना ने रिकॉर्ड हाई छूआ। सोना लगभग 2,800 यानी 2.11% की बड़ी छलांग लगाकर 1,35,263 प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और यह 1,33,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

वहीं, चांदी ने भी पिछले सत्र में 2,700 यानी 1.3% की उछाल के साथ 2,01,615 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। लेकिन यहां भी जमकर मुनाफावसूली हुई और 3.33% की भारी गिरावट के साथ 1,92,318 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | Corona Remedies ने दी बंपर लिस्टिंग, ₹1,470 पर खुला शेयर

डॉलर और बॉन्ड यील्ड

आज सुबह सोने और चांदी की कीमत में उछाल की वजह अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई कमजोर है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.10% की गिरावट दर्ज की गई,जबकि 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी फिसलकर 4.18% पर आ गईं। बता दें कि जब डॉलर कमजोर होता है तो सोना अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो जाता है।

पिछले कुछ दिनों अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में 25 बेसिक पॉइंट की कटौती की वजह से सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही थी। ब्याज दरों में कटौती का मतलब है कि अब बाजार में पैसा सस्ता हो जाएगा और आमतौर पर यह सोने के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें | Multibagger Stocks: बड़ा ऑर्डर पाते ही इस स्टॉक ने फिर मारा अपर सर्किट

टॉप 10 शहरों में सोने का आज का भाव

गुड्सरिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,35,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,24,600 रुपये है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,34,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,23,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट का रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट का रेट