
Gold Silver Rate Today on 5 Jan 2026: अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद ग्लोबल लेवल पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गया है। इस घटना के बाद निवेश ज्यादा सतर्क हो गए हैं और सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी की तरफ भाग रहे हैं। लिहाजा आज घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली।
सोमवार, 5 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1.5 प्रतिशत चढ़कर 1,37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 4.3 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2,46,380 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। ये आंकड़ें बाजार खुलने के तुरंत बाद के हैं। हालांकि, दोनों मेटल्स की कीमतें अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से नीचे बनी हुई हैं। दिसंबर 2025 में सोने ने 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रिकॉर्ड हाई स्तर छुआ था, जबकि चांदी ने 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था।
दरअसल, शनिवार को अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला किया। इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रंप के इस कदम से वैश्विक तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फ्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब तक वेनेजुएला में शांति स्थापित नहीं हो जाती है, तब तक वहां अमेरिकी नियंत्रण रहेगा। इसके साथ उन्होंने भारत पर भी नई टैरिफ की धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना नहीं छोड़ता है, तो उस पर नया टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की। इन खबरों से आज वैश्विक और घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, सोमवार, 1 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,38,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना का भाव 1,25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,450 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.