Gold Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में मामूली उछाल, जान लीजिए आज ताजा रेट

Gold Silver Rate Today: बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी मामूली उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड29 Oct 2025, 12:00 PM IST
सोने चांदी का ताजा भाव
सोने चांदी का ताजा भाव

Gold Silver Price Today on 29 October: घरेलू कमोडिटी बाजार में पिछले दिनों सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आज उछाल देखा जा रहा है। इस तेजी के पीछे की वजह इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी है। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती पर टिकी हुई है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना फ्लैट लेवल कामकाज के लिए खुला, जबकि चांदी की भाव में मामूली बढ़ोतरी देखी गई।

MCX गोल्ड सिल्वर रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,19,647 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि पिछले कल 1,19,646 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 1,44,761 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जबकि मंगलवार को 1,44,342 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

हालांकि, सुबह 11:40 बजे दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड 244 रुपये या 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 119890 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जबकि दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 929 रुपये या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 145271 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

बुलियन गोल्ड सिल्वर प्राइस

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, देश में बुधवार, 29 अक्टूबर को 24 कैरेट (999 फाइन) सोना 118,040 प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 115,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें, तो यह 141,896 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। बता दें कि यह आंकड़े कल रात के हैं। ऐसे में आज कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें | Orkla India IPO: आज खुल गया 1,650 करोड़ का इश्यू, GMP 100 रुपये से ऊपर पहुंचा

दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

शहर24 कैरेट आज (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट आज (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई 122,290 112,100
मुंबई 121,580 111,450
दिल्ली 121,730 111,600
कोलकाता 121,580 111,450
बेंगलुरु 121,580 111,450
हैदराबाद 121,580 111,450
केरल 121,580 111,450
पुणे 121,580 111,450
वडोदरा 121,630 111,500
अहमदाबाद 121,630 111,500

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में मामूली उछाल, जान लीजिए आज ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोना-चांदी के भाव में मामूली उछाल, जान लीजिए आज ताजा रेट