Gold Silver Rate Today 10 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की तरफ से प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोना सस्ता हुआ है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका-ईरान युद्धविराम को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
MCX पर सोने चांदी का रेट (MCX Gold Silver Rate Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.60 प्रतिशत गिरकर 1,52,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.70 प्रतिशत टूटकर 2,42,067 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई। इससे पहले, गुरुवार को जून की कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 153434 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जबकि मई की कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 243768 रुपये के भाव पर बंद हुई थी।
देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव ( 22&24 Carat Gold Rate Today)
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 139,737 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 152,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 139,975 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का दाम 152,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 139,792 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद, चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 153,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 140,388 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, बेंगलुरु में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 152,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 140,085 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 152,940 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 140,195 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।