
Gold Silver Rate Today 10 Feb 2026: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के रिकॉर्ड हाई से दोनों मेटल्स की कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है। हालांकि, पिछले दो दिनों से रिकवरी देखने को मिल रही थी। लेकिन आज फिर से दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने चांदी के भाव में यह गिरावट डॉलर में उछाल के बीच अंतरराष्ट्रीय बुलियन कीमतों में गिरावट के बाद आई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 2,065 रुपये या 1.30% की गिरावट के साथ 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ओपन हुआ, जबकि सोमवार को यह 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 2,623 रुपये या 1% टूटकर 2,62,620 रुपये प्रति किलो के भाव पर कामकाज के लिए खुली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। दो दिन की लगातार बढ़त के बाद मुनाफावसूली की वजह से कीमतें लगभग 2 फीसदी तक लुढ़क गईं। मंगलवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड 0.70% टूटकर 5,040 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं स्पॉट सिल्वर में 1.94% की बड़ी गिरावट आई और यह 80.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बता दें कि सोना अपने ऑलटाइम हाई 5,608.25 डॉलर से अब तक 11.27% से ज्यादा नीचे आ चुका है। चांदी की स्थिति और भी बुरी है। यह अपने उच्चतम स्तर 121.64 डॉलर से लगभग 50% टूट चुकी है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 156,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 143,889 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट की कीमत 144,137 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, कोलकाता में 10 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 157,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 143,944 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 157,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 144,558 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 157,420 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 144,302 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 157,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 144,412 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।
| शहर | 24 कैरेट सोना ( ₹ / 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना ( ₹ / 10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 156,970 | 143,889 |
| मुंबई | 157,240 | 144,137 |
| कोलकाता | 157,030 | 143,944 |
| चेन्नई | 157,700 | 144,558 |
| बेंगलुरु | 157,420 | 144,302 |
| हैदराबाद | 157,540 | 144,412 |
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.