Gold Silver Rate Today 13 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के कमजोर होने, डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने के बाद निवेशकों ने बिकवाली की है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं।
MCX पर आज सोने चांदी का भाव (MCX Gold Silver Rate Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1,105 या 0.72% की गिरावट के साथ 1,51,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि शुक्रवार को 1,52,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 4,912 रुपये या 2.01% टूटकर 2,38,362 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि शुक्रवार को 2,43,274 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव (22&24 Carat Gold Rate Today)
सोमवार, 13 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 151,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 138,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 138,994 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का दाम 151,430 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 138,811 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
इसके बाद चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 152,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 139,407 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 151,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,104 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139,214 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।