आज सोने चांदी का भाव 14 अप्रैल 2026: सोने-चांदी के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें दिल्ली से मुंबई तक का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 14 April 2026: आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में क्या रेट चल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Apr 2026, 10:08 AM IST
सोने-चांदी के दाम नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें दिल्ली से मुंबई तक का ताजा रेट
सोने-चांदी के दाम नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें दिल्ली से मुंबई तक का ताजा रेट

Gold Silver Price Today 14 April 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज, 14 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। लगताार दो दिनों की गिरावट के बाद आज दोनों धातुओं में 1% तक की तेजी आई है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के शांतिपूर्ण हल की बढ़ती उम्मीद है। इससे महंगाई का दबाव कम होने की संभावना जताई जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज 0.65 प्रतिशत चढ़कर 4800 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। इससे पहले दो सत्रों में सोना 0.6 प्रतिशत टूटा था। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1 प्रतिशत बढ़कर 76.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों नहीं हुआ बदलाव?

दरअसल, आज पूरे देश में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पूरी तरह बंद है, जबकि देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र में कारोबार बाधित रहेगा। हालांकि, शाम 5 बजे से 11:55 बजे तक कारोबार होगा।

भारत में आज सोने का भाव (Gold Silver Rate Today in India)

नाम (सोना शुद्धता)1 ग्राम ( )10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलोग्राम ( )1 औंस ( )1 तोला ( )
24 कैरेट सोना15,2211,52,21015,22,1001,52,21,0004,31,5081,77,535
22 कैरेट सोना13,9531,39,52613,95,2581,39,52,5833,95,5491,62,740
20 कैरेट सोना12,6841,26,84212,68,4171,26,84,1673,59,5901,47,946
18 कैरेट सोना11,4161,14,15811,41,5751,14,15,7503,23,6311,33,151
16 कैरेट सोना10,1471,01,47310,14,7331,01,47,3332,87,6721,18,357
14 कैरेट सोना8,87988,7898,87,89288,78,9172,51,7131,03,562
12 कैरेट सोना7,61176,1057,61,05076,10,5002,15,75488,767
10 कैरेट सोना6,34263,4216,34,20863,42,0831,79,79573,973

प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट ( 22&24 Carat Gold Rate in India)

bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 151,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 139,031 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 151,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,278 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 151,730 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 139,086 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 152,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,682 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 152,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 139,379 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 152,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 139,498 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
दिल्ली1,51,6701,39,031
मुंबई1,51,9401,39,278
कोलकाता1,51,7301,39,086
चेन्नई1,52,3801,39,682
बेंगलुरु1,52,0501,39,379
हैदराबाद1,52,1801,39,498

भारत में आज चांदी का भाव 14 अप्रैल 2026 (Silver Rate in India)

नाम (Silver Type)1 ग्राम ( )10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलोग्राम ( )1 औंस ( )1 तोला ( )
सिल्वर 999 फाइन2412,41524,1462,41,4606,8452,816
सिल्वर 925 स्टर्लिंग2232,23422,3352,23,3516,3322,605
सिल्वर 900 कॉइन2172,17321,7312,17,3146,1612,535
सिल्वर 800 जर्मन1931,93219,3171,93,1685,4762,253
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज सोने चांदी का भाव 14 अप्रैल 2026: सोने-चांदी के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें दिल्ली से मुंबई तक का ताजा रेट
More