
Gold Silver Rate Today 14 March 2026: देश के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच 14 मार्च को सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम गिरकर ₹159,060 प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं, वहीं मुंबई में भी गोल्ड ₹158,770 के स्तर पर दर्ज किया गया। आइए जानते हैं आज आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के रेट
| Name | 1 Gram ( ₹) | 10 Gram ( ₹) | 100 Gram ( ₹) | 1 Kilogram ( ₹) | 1 Ounce ( ₹) | 1 Tola ( ₹) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Gold 24 Karat | 15,906 | 159,060 | 1,590,600 | 15,906,000 | 450,928 | 185,525 |
| Gold 22 Karat | 14,581 | 145,805 | 1,458,050 | 14,580,500 | 413,350 | 170,064 |
| Gold 20 Karat | 13,255 | 132,550 | 1,325,500 | 13,255,000 | 375,773 | 154,604 |
| Gold 18 Karat | 11,930 | 119,295 | 1,192,950 | 11,929,500 | 338,196 | 139,143 |
| Gold 16 Karat | 10,604 | 106,040 | 1,060,400 | 10,604,000 | 300,618 | 123,683 |
| Gold 14 Karat | 9,279 | 92,785 | 927,850 | 9,278,500 | 263,041 | 108,223 |
| Gold 12 Karat | 7,953 | 79,530 | 795,300 | 7,953,000 | 225,464 | 92,762 |
| Gold 10 Karat | 6,628 | 66,275 | 662,750 | 6,627,500 | 187,886 | 77,302 |
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव ( ₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव ( ₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 145,292 | 158,500 |
| मुंबई | 145,539 | 158,770 |
| अहमदाबाद | 145,732 | 158,980 |
| चेन्नई | 145,961 | 159,230 |
| कोलकाता | 145,347 | 158,560 |
| हैदराबाद | 145,768 | 159,020 |
| जयपुर | 145,521 | 158,750 |
| भोपाल | 145,695 | 158,940 |
| लखनऊ | 145,576 | 158,810 |
| चंडीगढ़ | 145,539 | 158,770 |
| Name | 1 Gram ( ₹) | 10 Gram ( ₹) | 100 Gram ( ₹) | 1 Kilogram ( ₹) | 1 Ounce ( ₹) | 1 Tola ( ₹) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Silver 999 Fine | 259 | 2,592 | 25,920 | 259,200 | 7,348 | 3,023 |
| Silver 925 Sterling | 240 | 2,398 | 23,976 | 239,760 | 6,797 | 2,797 |
| Silver 900 Coin | 233 | 2,333 | 23,328 | 233,280 | 6,613 | 2,721 |
| Silver 800 German | 207 | 2,074 | 20,736 | 207,360 | 5,879 | 2,419 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर डॉलर की मजबूती और मौद्रिक ढील को लेकर बदलती उम्मीदों का लगातार दबाव बना रहा। परमार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि हालांकि, अल्पकालिक उतार-चढ़ाव और व्यापारियों की तरफ से बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव स्थिर हो जाने पर केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और खुदरा निवेश में फिर से तेजी आने की उम्मीद है, जिससे कीमतों को एक मजबूत आधार मिलेगा।
चॉइस ब्रोकिंग के विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) आमिर मकडा ने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत लगभग 1.5 प्रतिशत गिरकर 5,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंताओं से डॉलर को मिली मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से सोने पर काफी दबाव पड़ रहा है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.