Gold Silver Rate Today 16 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार, 16 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। यह बढ़ोतरी अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से आई है, जबकि निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच चल रही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 812 रुपये या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 154760 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीते कल यह 153948 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 3077 अंक या 1.22% उछलकर 254819 के लेवल पर कारोबार कर रही है।
22 और 24 कैरेट सोने का भाव (22&24 Carate Gold Rate Today)
bullions.co.in के मुताबिक, आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 141,735 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 15,489 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 141,983 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 154,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 141,790 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 155,340 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 142,395 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा, बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 155,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142,093 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 155,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142,203 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।