Gold Silver Rate Today 16 February: सोना-चांदी का भाव फिर हुआ धड़ाम, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जान लीजिए आज की कीमत

Gold Silver Rate Today 16 February: पिछले दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोमवार, 16 फरवरी को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में आज का ताजा रेट क्या चल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Feb 2026, 10:53 AM IST
सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today 16 February 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1704 रुपये या 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 154191 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, MCX पर मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 8857 रुपये या लगभग 3.60 प्रतिशत की टूटकर 235503 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।

डॉलर इंडेक्स में उछाल

पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी का भाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी और ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल घटनाएं हैं। सोमवार को डॉलर इंडेक्स 0.10% बढ़कर 97 के आसपास पहुंच गया। इससे विदेशी मुद्राओं में सोना-चांदी महंगा हो गया। वहीं, जनवरी में अमेरिकी महंगाई केवल 0.2% बढ़ी है। यह इकोनॉमिस्टों के अनुमान से थोड़ा कम है। इकोनॉमिस्टों ने 0.3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। इससे पहले, दिसंबर में 0.3% महंगाई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में भी लुढ़के सोना और चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी महंगाई के आंकड़े नरम आने की खबरों के बाद सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया था, लेकिन अब मुनाफावसूली के चलते कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 0.27% टूटकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, स्पॉट सिल्वर में करीब 2.08% की बड़ी गिरावट देखी गई। यह 76.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी प्रॉफिट बुक करने का समय है, लेकिन आगामी दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी और इकोनॉमिक डेटा पर निवेशकों की नजर रहेगी।

गोल्ड सिल्वर आउटुलक

Enrich Money के CEO पोनमुडी आर ने कहा, ‘अमेरिकी डॉलर में तेजी के बजाय स्थिरता आई है, जबकि अमेरिकी वास्तविक ब्याज दरें व्यापक रूप से सीमित दायरे में बनी हुई हैं। इससे बुलियन पर तत्काल गिरावट का दबाव कम हो रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि इंटर्नल मार्केट के व्यवहार से संकेत मिल रहा है कि पैनिक सेलिंग से हटकर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट वाले इन्वेस्टर्स बारी-बारी से इक्ठ्ठा कर रहे हैं। मार्केट ट्रेंड सेलिंग से बदलकर रणनीतिक स्थिति बनाने की ओर हो गया है।

पोंमुडी ने कहा कि सोना-चांदी में हाल की गिरावट बस एक सामान्य साइकिल है। यह लंबे समय के अप ट्रेंड के अंदर आती है। इससे मार्केट में आक्रामक खरीदारी थम गई है और मिड टर्म में रिस्क-प्रॉफिट का रेश्यो बेहतर हो गया है। अगर मेन सपोर्ट नहीं टूटता है, तो सोना और चांदी दोनों मिड टर्म के पॉजिटिव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें | HAL और IRCTC समेत 50 शेयर देंगे डिविडेंड और बोनस, देखें लिस्ट

आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव?

नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 154,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 141,167 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद मुंबई में 16 फरवरी को 24 कैरेट सोना 154,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 141,405 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 154,060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 141,222 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, चेन्नेई में 24 कैरेट सोने की कीमत 154,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 141,818 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोना 154,380 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 141,515 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
नई दिल्ली 1,54,000 1,41,167
मुंबई 1,54,260 1,41,405
कोलकाता 1,54,060 1,41,222
चेन्नई 1,54,710 1,41,818
बेंगलुरु 1,54,380 1,41,515
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today 16 February: सोना-चांदी का भाव फिर हुआ धड़ाम, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जान लीजिए आज की कीमत
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today 16 February: सोना-चांदी का भाव फिर हुआ धड़ाम, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जान लीजिए आज की कीमत