Gold Silver Rate Today: चांदी 2 लाख 5 हजार के पार पहुंची, सोने की भी चमक बढ़ी

Gold Silver Rate Today 17 Dec: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। चांदी बुधवार को 4 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ 2 लाख 5 हजार के पार पहुंच गई है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड17 Dec 2025, 11:24 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Rate Today 17 December: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। नवंबर में अमेरिका में लेबर रेट डेटा ने भी उम्मीदों को बल दिया। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना 0.55% की बढ़त के साथ 1,35,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, यह पिछले सत्र के रिकॉर्ड हाई 1,35,346 से थोड़ा नीचे है। वहीं, मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 4% उछलकर रिकॉर्ड 2,05,665 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इस वजह से चांदी की कीमतें बढ़ रहीं

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिल्वर की इंडस्ट्रीयल डिमांड और इन्वेस्टमेंट की बढ़ने रुचि से इसने सोने को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच दोनों मेटल्स निवेशकों की पसंद बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें | क्रिसमस से पहले ठंड बढ़ने की संभावना, IMD ने बताया देशभर में कब छाएगा घना कोहरा

टॉप 10 शहरों में सोने का आज का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,35,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 रुपये दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,34,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता देखा गया, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,300 रुपये चल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,34,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,560 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,23,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें | आज फाइनल होगा ICICI Prudential AMC IPO के शेयरों का अलॉटमेंट
शहर / स्थान24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,35,2801,24,000
मुंबई1,34,5101,23,300
कोलकाता1,34,5101,23,300
बेंगलुरु1,34,5101,23,300
हैदराबाद1,34,5101,23,300
केरल1,34,5101,23,300
पुणे1,34,5101,23,300
दिल्ली1,34,6601,23,450
वडोदरा1,34,5601,23,350
अहमदाबाद1,34,5601,23,350

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: चांदी 2 लाख 5 हजार के पार पहुंची, सोने की भी चमक बढ़ी
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: चांदी 2 लाख 5 हजार के पार पहुंची, सोने की भी चमक बढ़ी