Gold Silver Rate Today 17 March: MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से बेंगलुरु तक, जानें ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 17 March: सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिल रहा है। सोना 0.5% बढ़ा, जबकि चांदी में 1% की तेजी आई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Mar 2026, 10:46 AM IST
MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Gold Silver Rate Today 17 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में मंगलवार, 17 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते सुरक्षित निवेश की डिमांड बढ़ी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.5% से ज्यादा चढ़कर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1% उछलकर 2,59,569 रुपये प्रति किलो पर आ गई। पिछले ट्रेडिंग सेशन में अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना लगभग 2% टूटकर 1,55,736 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी भी 1% से ज्यादा गिरकर 2,56,532 रुपये पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के कीमतें स्थिर रहीं। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से निवेशक सतर्क दिखे। मंगलवार को कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड की कीमत 5,008 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं, कॉमेक्स पर स्पॉट चांदी में 0.21% की गिरावट देखी गई और यह 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें | जॉइंट इनकम टैक्स पर राघव चड्ढा ने दिया यह सुझाव, क्या शादी करने पर बचेगा टैक्स

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 157,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 144,503 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157,910 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144,751 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद, कोलकाता में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 157,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144,558 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

वहीं, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 158,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 145,173 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 157,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है ,जबकि 22 कैरेट की कीमत 144,687 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, हैदराबाद में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 157,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट का भाव 144,797 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 60 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे
शहर24 कैरेट सोना ( ₹ / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( ₹ / 10 ग्राम)
दिल्ली1,57,6401,44,503
मुंबई1,57,9101,44,751
कोलकाता1,57,7001,44,558
चेन्नई1,58,3701,45,173
बेंगलुरु1,57,8401,44,687
हैदराबाद1,57,9601,44,797

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Rate Today 17 March: MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से बेंगलुरु तक, जानें ताजा रेट
More