Gold-Silver Price Today: धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमतें, क्या अभी और गिरेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय

Gold Silver Rate Today 21 April 2026: आज MCX पर सोने-चांदी के भाव में दबाव देखने को मिल रहा है। सोना 0.07% गिरकर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में 0.69% की कमजोरी दर्ज की गई। 

Shivam Shukla
अपडेटेड21 Apr 2026, 11:02 AM IST
Gold-Silver Price Today: धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमतें
Gold-Silver Price Today: धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमतें

Gold Silver Rate Today 21 April 2026: भारतीय कमोडिटी बाजार में मंगलवार, 21 अप्रैल को थोड़ी सुस्ती देखने को मिली है। मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी में मुनाफावसूली देखी जा रही है। दरअसल, ग्लोबल मार्केट्स में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और पाकिस्तान के इस्लामाबाद अमेरिका- ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की उम्मीद ने सोने की कीमतों पर दबाव बना दिया है।

MCX पर आज सोने चांदी का भाव 21 अप्रैल 2026

मंगलवार को सुबह 9:10 बजे MCX पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 1,53,829 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि सोमवार को 153943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह, MCX पर मई कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी चांदी 0.69% लुढ़क कर 2,50,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आई तेजी के बाद निवेशक अब अपना मुनाफा निकाल रहे हैं, जिससे यह करेक्शन देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें | Petrol Diesel Price Today: ईरान-इजरायल तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम जारी

कच्चे तेल की कीमत और डॉलर की मजबूत का भी असर

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भी है। ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। जब कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा, महंगा तेल सीधे तौर पर महंगाई को बढ़ावा देता है, जिससे आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें | आज का सोने चांदी का रेट 21 अप्रैल 2026: चांदी ₹1700 हुई सस्ती, सोना भी गिरा

क्या करें निवेशक?

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, “आने वाले दिनों में सोने के भाव में और नरमी देखी जा सकती है। वैश्विक बाजारों में कमजोर सेंटिमेंट को देखते हुए MCX गोल्ड जून फ्यूचर्स 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक नीचे आ सकता है। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखें, क्योंकि सीमा पर तनाव कम होने या डॉलर में गिरावट आने पर ही सोने की कीमतों को दोबारा सहारा मिल पाएगा।”

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold-Silver Price Today: धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमतें, क्या अभी और गिरेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
More