Gold Silver Rate Today 22 May 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, शुक्रवार 22 मई को सोना और चांदी मामूली रूप से सस्ता हुआ है। यह गिरावट अंतराराष्ट्रीय स्तर पर आई कमजोरी के बाद देखा गया है। आज देश में 24 कैरेट सोना 390 रुपया सस्ता होकर 160,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 274,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, चांदी की कीमतों में 610 रुपये की गिरावट आई है और यह 274,940 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है।
MCX पर आज सोने-चांदी का भाव 22 मई 2026 (MCX Gold Silver Rate Today 22 May 2026)
अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के भाव की बात करें, तो यहां जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1,59,202 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था,जबकि MCX पर जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.43% लुढ़ककर 2,73,690 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले, गुरुवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 159606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 274883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
प्रमुख शहरों में आज 22&24 कैरेट सोने का भाव 22 मई 2026 (Gold Rate Today 22 May 2026 City Wise)
https://bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 159,470 रुपये और 22 कैरेट सोना 146,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 159,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 146,346 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। कोलकाता में सोने का भाव 159,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 146,153 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 160,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 146,777 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का दाम 159,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम 146,465 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 159,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 146,575 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।