Gold Silver Rate Today 24 May 2026: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच गोल्ड के रेट आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अगर सप्ताहिक तौर पर देखें, तो इस सप्ताह सोने-चांदी के रेट में काफी उतार-चढाव देखे गए। India Bullion के अनुसार आज गोल्ड 159,340 प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 272,270 प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
दिल्ली-मुंबई में क्या है गोल्ड का रेट?
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 158,770 का 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट 145,539 का मिल रहा है। इसके अलावा अगर चांदी की बात करें, तो दिल्ली में चांदी 271310 रुपये किलो बिक रही है।
RBI के पास अभी है कितना सोना?
भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 180 किलोग्राम सोना खरीदा, जिसका बाजार में वर्तमान मूल्य लगभग 261 करोड़ रुपये है। केंद्रीय बैंक के मई 2026 के बुलेटिन में बताया गया है कि उसके पास 24 अप्रैल को 880.52 टन सोना था, जो एक महीने पहले जारी रिपोर्ट के 880.34 टन से 180 किग्रा अधिक है। यह बढ़ोतरी तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दर्ज की गयी थी। देश में इस समय सोना 1.45 लाख रुपये प्रति दस ग्राम या 1.45 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम के करीब है। इस प्रकार रिजर्व बैंक द्वारा खरीदे गये 180 किलोग्राम सोने की कीमत तकरीबन 261 करोड़ रुपये होती है।