Gold Silver Rate Today 25 August 2026: घरेलू बुलियन बाजार में मंगलवार, 25 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। देश में 24 कैरेट सोना 510 रुपये बढ़कर 164,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 150,333 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। दूसरी तरफ, चांदी के भाव में दबाव देखने को मिला है। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते दबाव बना हुआ है। मंगलवार को चांदी 180 रुपये कमजोर होकर 245,070 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
MCX पर सोने और चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.14% गिरावट के साथ 1,62,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि सितंबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.55% लुढ़ककर 2,42,880 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी। यह कमोजरी डॉलर में बढ़ोतरी और बॉन्ड यील्ड में उछाल के बाद आई है। डॉलर इंडेक्स लगातार तीसरे दिन हरे निशान में रहा, जिसकी वजह से सोने की डिमांड कम हुई है। वहीं, 10 वर्षीय और 30 वर्षीय बॉन्ड यील्ड में उछाल ने भी महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।