Gold Silver Rate Today 25 Feb: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक क्या है आज का भाव?

Gold Silver Rate Today 25 February 2026: बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Feb 2026, 09:22 AM IST
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Gold Silver Rate Today 25 February 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इससे पहले, मंगलवार को गिरावट देखी गई थी। आज के कारोबार में सोने-चांदी को बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन, डॉलर में कमजोरी और मजबूत स्पॉट डिमांड से समर्थन मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। निवेशक अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी ट्रैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेशक की ओर भाग रहे हैं।

MCX पर सोना-चांदी का भाव

बुधवार, 25 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1,100 रुपये या 0.70% की बढ़ोतरी के साथ 1,61,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, MCX पर मार्च के कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 7,200 रुपये या लगभग 3% के उछाल के साथ 2,67,990 रुपये प्रति किलो ग्राम पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी का भाव

अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो बुधवार को सुबह सोने की कीमत 0.48% बढ़कर 5,202 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी का भाव 0.96% उछलकर 88.25 डॉलर प्रति औंस हो गई। इससे पहले,मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं ने चार दिन की लगातार बढ़त का सिलसिला तोड़ा था और कीमतें 1.6% तक गिर गई थीं।

यह भी पढ़ें | Stock in News: IRFC से लेकर IDFC तक, आज इन 5 शेयरों पर रखें पैनी नजर

एक्सपर्ट की राय

LKS सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) जतीन त्रिवेदी ने कहा, विदेशी बाजार में CME गोल्ड $5,175 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना कर रहा है। गुरुवार को होने वाली संभावित अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर थोड़ा-बहुत ऑप्टिमिज्म दिख रहा है, जिससे रिस्क प्रीमियम में कुछ कमी आई है और ऊपरी स्तरों पर सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं।

अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपये के आसपास देखा जा रहा है, जबकि रेजिस्टेंस 1,62,500 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगर बातचीत बिगड़ी या कोई तनाव बढ़ा तो सुरक्षित निवेश की मांग तेजी से बढ़ सकती है, जिससे सोने में तेजी आ सकती है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Today: शेयर बाजार के लिए रातों-रात बदल गए ये 5 फैक्टर्स

सोने-चांदी के भाव में क्यों आई तेजी?

दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बॉस्टन ब्रांच की चेयरपर्शन सूसन कॉलिन्स ने कहा है कि हाल के आंकड़ों से अमेरिकी लेबर मार्केट में सुधार दिख रहा है। ऐसे में फेड ब्याज दरों को कुछ समय तक यथावत रखने की उम्मीद है। इस महीने की शुरुआत में जारी फेड की जनवरी मीटिंग के मिनट्स के मुताबिक, अधिकारी ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने के लिए मजबूर कर दिया है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों को चेतावनी दी थी कि अगर वे हाल के व्यापार समझौतों से पीछे हटे तो उन्हें नए कानूनों के तहत बहुत ज्यादा ड्यूटी चुकानी पड़ सकती है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 161,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 147,629 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,607,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,473,633 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसके बाद कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,605,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,471,708 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,612,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,478,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,609,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,475,283 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद हैदराबाद में बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,610,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 1,476,475 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट सोना (रु./10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रु./10 ग्राम)
नई दिल्ली1,61,0501,47,629
मुंबई16,07,60014,73,633
कोलकाता16,05,50014,71,708
चेन्नई16,12,90014,78,492
बेंगलुरु16,09,40014,75,283
हैदराबाद16,10,70014,76,475

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Rate Today 25 Feb: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक क्या है आज का भाव?
More