Gold Rate Today 3 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 3 Feb 2026: आज सोने-चांदी पर दोबारा खरीदार एक्टिव हुए हैं। MCX पर सोना 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी में भी 6% की भारी तेजी दर्ज की गई। 

Shivam Shukla
अपडेटेड3 Feb 2026, 09:57 AM IST
सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल
सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल

Gold Silver Rate Today 3 Feb 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबदस्त तेजी देखने को मिली है। इससे पहले दोनों मेटल्स की कीमतों में जोरदार करेक्शन देख गया था। पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी रिकॉर्ड हाई लेवल से 46% नीचे आ गई थी। लेकिन आज के ट्रेडिंग सेशन में 6% की जोरदार उछाल देखा जा रहा है।

MCX Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 6% के अपर सर्किट के साथ 2,50,436 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। वहीं, अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना भी 3% चढ़कर 1,48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

घरेलू कमोडिटी बाजार में यह उछाल भारत अमेरिका व्यापार समझौते का ऐलान होने के बाद आया है। दोनों देशों के बीच इस ट्रेड डील ने ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं को कम कर दिया है। इसके साथ भू-राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को देर रात पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद भारत अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया गया। इस समझौते के तहत ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% से टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today: सोने के उतार-चढ़ाव पर वित्तमंत्री का आया बयान, बताई ये बड़ी वजह

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Rally: भारत अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव की लिस्ट

शहर 24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,53,0601,40,300
दिल्ली1,51,9001,39,250
मुंबई1,51,7501,39,100
कोलकाता1,51,7501,39,100
बेंगलुरु1,51,7501,39,100
हैदराबाद1,51,7501,39,100
केरल1,51,7501,39,100
पुणे1,51,7501,39,100
वडोदरा1,51,8001,39,150
अहमदाबाद1,51,8001,39,150
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 3 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 3 Feb 2026: सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जानें आज का ताजा रेट