Gold Silver Rate Today 5 Feb 2026: सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट अमेरिका में नए फेडरल रिजर्व की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से निवेशक सतर्क हो गए हैं और बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई। आज का कारोबारी सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। स्पॉट गोल्ड 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था, लेकिन इसके बाद तेज गिरावट आई और यह 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
MCX Gold Silver Rate Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाले सोने का भाव 4591 रुपये फिसलकर 148455 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 24196 रुपये या लगभग 10 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 244654 रुपये पति किलो के भाव पर पहुंच गई।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
गुरुवार, 5 फरवरी को देश की राजधानी में 24 कैरेट सोना 152,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 139,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 152,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 139,333 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 151,670 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 139,031 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गुरुवार को बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 151,990 रुपये और 22 कैरेट 139,324 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 152,310 रुपये और 22 कैरेट 139,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की भाव 151,940 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 139,278 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।