Gold Silver Rate Today 5 May 2026 on MCX: भारतीय कमोडिटी बाजार में मंगलवार, 5 मई को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह सोना मामूली रूप से उछाल दर्ज किया है, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। इससे पहले, सोमवार को दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। डॉलर की मजबूती और महंगाई की चिंताओं ने सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी को रोक दिया। फिलहाल बाजार में वैल्यू बाइंग का दौर चल रहा है।
MCX पर आज सोने चांदी का भाव 5 मई 2026 (MCX Gold Silver Rate Today 5 May 2026)
मंगलवार को सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.13% की तेजी के साथ 1,49,526 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, MCX पर जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.04% गिरकर 2,43,798 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बता दें कि सोमवार को बाजार में काफी दबाव था, जहां सोने ने 1% और चांदी ने करीब 3% तक की गिरावट झेली थी।
डॉलर और कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन
बता दें कि डॉलर इंडेक्स में लगभग 0.20% का उछाल देखा जा रहा है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो विदेशी मुद्राओं में खरीदारी करने वालों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड कम होती है। इसके अलावा, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंची बनी हुई है। हालांकि, आज यह 1% की गिरावट के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया।
सोने-चांदी के लिए महत्वपूर्ण लेवल्स
इंडसइंड बैक के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, " इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी जॉब डेटा और पेरोल रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं। उनका अनुमान है कि MCX पर सोना 1,50,200 रुपये के स्तर तक जा सकता है। वहीं, रिद्धि-सिद्धि बुलियंस के MD पृथ्वीराज कोठारी ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,500 से $4,850 और चांदी $71 से $80 के दायरे में कारोबार कर सकती है। आम आदमी के लिए इसका सीधा मतलब यह है कि बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।