Gold Silver Price Today 8 April 2026: आज सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद सोने की कीमतों में जोरदार खरीदारी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज हाई लेवल पर खुला। इसने 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर गैप-अप ओपनिंग के साथ कामकाज की शुरुआत की और जल्द ही 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपर लेवल को हिट कर गया। यानी सुबह के सत्र में सोने में करीब 2.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह, MCX पर चांदी की कीमतों में 6% या 13,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 2,44,770 किलो ग्राम के भाव पर पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 153,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 140,883 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 153,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 141,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 153,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 141,038 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 154,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 141,634 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 154,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 141,341 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 154,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 141,451 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।