MCX Gold Silver Rate Today 9 December: डोमैस्टिक फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 9 दिसंबर को सोना और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। यह स्थिरता फेडरल रिजर्व के मॉनिटरी पॉलिसी से पहले निवेशकों की सतर्क होने की वजह से आई है। निवेशक अमरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर पर फैसले से पहले सतर्क बने हुए हैं। हालांकि, सुबह 10:35 बजे फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 332 रुपये या 0.26 प्रतिशत सस्ता होकर 129630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 419 रुपये या 23 प्रतिशत मजबूत होकर 182161 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।
कल आएगा Fed Rate Cut पर फैसला
बुधवार, 10 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व अपनी मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा। इस समय अमेरिकी लेबर मार्केट में सुस्ती के संकते दिख रहे हैं, जबकि महंगाई अब भी फेड के 2 प्रतिशत के टार्गेट से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में मार्केट को इस बात का इंतजार है कि सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती की गति को बनाए रखेगा या कुछ सतर्क रुख अपनाएगा। फेड के फैसले का ग्लोबल लेवल पर गोल्ड और सिल्वर सहित अन्य एसेट्स पर सीधा असर पड़ेगा।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,30,910 रुपये चल रहा है,जबकि 22 कैरेट 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट 1,19,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
इसके अलावा, दिल्ली में भी कीमतें लगभग स्थिर रहीं। यहां 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 1,30,240 रुपये और 22 कैरेट 1,19,400 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट की कीमत 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट 1,19,300 रुपये दर्ज की गई।