Gold Rate Today 9 Feb 2026: चांदी ₹15000 महंगी, सोना भी चढ़ा, दिल्ली से अहमदाबाद तक देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 9 Feb 2026: सोमवार, 9 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। MCX  पर चांदी 5 प्रतिशत चढ़ गई, जबकि सोना 3 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Feb 2026, 09:27 AM IST
सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today 9 Feb 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार, 9 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आज के शुरुआती कारोबार में चांदी 15,000 रुपये या 6% से ज्यादा का उछाल दर्ज की, जबकि सोने की कीमतों में भी 3 हजार रुपये का भारी उछाल देखने को मिला है। सोने और चांदी की कीमतों में यह तेजी डॉलर में कमजोरी और मजबूत स्पॉट मांग की वजह से आई है।

MCX Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 3,000 रुपये या 2% उछाल के साथ 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 15,000 रुपये या 6% के उछाल के साथ 2,64,885 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें | 9 फरवरी से एक्स-डिविडेंड होंगे Hero MotoCorp, RVNL समेत कई बड़े शेयर

इन वजहों से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

जियो-पॉलिटिकल टेंशन अभी बना हुआ है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती उम्मीद बनी रहने की वजह से सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। ईरान के विदेश मंत्री ने पिछले शुक्रवार को हुए अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर वार्ता को अच्छी शुरुआत बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि ये बातचीत आगे भी चलती रहेगी। लेकिन साथ ही तेहरान ने साफ कर दिया कि वो अपने यूरेनियम एनरिचमेंट के अधिकार पर अपनी पुरानी पोजीशन से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोना 157,190 रुपये के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि चांदी का भाव 260,350 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। मुंबई में सोना 157,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 260,800 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। कोलकाता में सोने का भाव 157,250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और चांदी 260,460 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

वहीं, चेन्नई में सोना 157,740 रुपये प्रति किलो के रेट पर बेचा जा रहा है, जबकि चांदी 261,410 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। लखनऊ में सोना 157,330 रुपये और चांदी 260,720 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। पटना में सोने का भाव 157,200 रुपये और चांदी का 260,720 रुपये दर्ज किया गया। जयपुर में 10 ग्राम सोना 157,260 रुपये और चांदी 260,620 रुपये प्रति किलो रही।

यह भी पढ़ें | नए आधार ऐप के जरिये घर बैठे कैसे अपडेट करें पता? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सोने-चांदी के भाव की देखें पूरी लिस्ट

शहरसोने का भाव/ 10ग्रामचांदी का भाव/ किलो
दिल्ली 157,190 260,350
मुंबई 157,460 260,800
कोलकाता 157,250 260,460
चेन्नई 157,740 261,410
लखनऊ 157,330 260,720
पटना 157,200 260,720
जयपुर 157,260 260,620
भोपाल 157,450 260,930
देहरादून 157,370 260,790
रांची 157,330 260,720
गाजियाबाद 157,370 260,730
नोएडा 157,370 260,730
गुरुग्राम 157,290 260,590
फरीदाबाद 157,290 260,590
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 9 Feb 2026: चांदी ₹15000 महंगी, सोना भी चढ़ा, दिल्ली से अहमदाबाद तक देखें आज का ताजा भाव
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Rate Today 9 Feb 2026: चांदी ₹15000 महंगी, सोना भी चढ़ा, दिल्ली से अहमदाबाद तक देखें आज का ताजा भाव