सोने का आज का भाव 16 मार्च 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताज भाव

Gold Silver Price Today 16 March 2026: आज के कारोबार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1 फीसदी से अधिक गिरा है, जबकि चांदी के भाव में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड16 Mar 2026, 10:49 AM IST
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Silver Price Today 16 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार, 16 मार्च को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने मिली है। यह दबाव अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने की वजह से देखा जा रहा है। दरअसल, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इसके जल्द खत्म होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इससे महंगाई बढ़ने का जोखिम और इकोनॉमी ग्रोथ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया की कमजोरी ने भी सेंटीमेंट को कमजोर किया है।

MCX पर सोने चांदी का भाव

सोमवार, 16 मार्च 2026 को सुबह 10:35 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1898 रुपये या 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 156568 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं, शुक्रवार को 158466 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 4926 रुपये या 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 254509 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी। यह शुक्रवार को 259435 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें | 2023 के जख्मों पर मरहम लगाएगा 2027 का वर्ल्ड कप? जानिए शुभमन गिल का मास्टर प्लान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में दबाव देखा गया। सोमवार को स्पॉट गोल्ड 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 5,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। इसने 4,971.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर इंट्राडे लो बनाया। इसी तरह, स्पॉट चांदी 2.23 प्रतिशत टूटकर 79.5 प्रति औंस के भाव पर आ गई। यह गिरावट अमेरिका-ईरान युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद लगभग खत्म होने की वजह से आई है।

यह भी पढ़ें | भारतीय EdTech सेक्टर में महा-विलय, upGrad करेगा Unacademy का अधिग्रहण

इस वजह से सोने-चांदी की कीमतों में दबाव

बता दें कि इसी सप्ताह 18 मार्च को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है। इस बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है। इसके पीछे की वजह लगातार बदलते जियो-पॉलिटिकल और जियो-इकोनॉमिक हालात हैं। इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, "फेड इस हफ्ते अपनी नीतिगत ब्याज दर को स्थिर रखने वाला है, ऐसा बाजार में लगभग सभी को उम्मीद है। ऊर्जा की कीमतों में तेजी और बढ़ते महंगाई के दबाव की वजह से अब अमेरिकी फेड और दूसरे बड़े केंद्रीय बैंकों से ब्याज दर कटौती की आस कम हो गई है, जिसका असर बिना ब्याज देने वाले कीमती धातुओं पर पड़ रहा है और ये उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।"

यह भी पढ़ें | क्या आज घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? नोट कर लें दिल्ली से पटना तक अपने शहर का रेट

देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 156,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 143,678 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143,999 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके बाद कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 156,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट की कीमत 143,743 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 157,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 144,045 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 157,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 144,348 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 157,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 144,091 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

शहर24 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( / 10 ग्राम)
दिल्ली 1,56,740 1,43,678
मुंबई 1,57,090 1,43,999
कोलकाता 1,56,810 1,43,743
बेंगलुरु 1,57,140 1,44,045
चेन्नई 1,57,470 1,44,348
हैदराबाद 1,57,190 1,44,091

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने का आज का भाव 16 मार्च 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का ताज भाव
More