सोने-चांदी का आज 24 फरवरी का भाव: सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक जानें आज की ताजा कीमत

Gold Silver Price Today 24 Feb 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड24 Feb 2026, 09:47 AM IST
सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Price Today 24 Feb 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सत्र में जबरदस्त तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और स्पॉट मार्केट में कमजोर डिमांड ने भी प्रॉफिट बुकिंग को सपोर्ट किया है। हालांकि, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव ने कीमती धातुओं के नुकसान को सीमित रखा।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना लगभग 1,000 रुपये या 0.60% टूटकर 1,60,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह, अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1,000 रुपये से ज्यादा या 0.40% गिरकर 2,64,327 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले सत्र में MCX अप्रैल सोना फ्यूचर्स 3% की छलांग लगाकर 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि मार्च चांदी फ्यूचर्स 5% उछलकर 2,65,333 रुपये प्रति किलो पर सेटल हुई थी।

यह भी पढ़ें | इस महीने हर दिन खुले रहेंगे बैंक या होगी छुट्टी? मार्च में तो छुट्टियों की भरमार

गोल्ड आउटलुक

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च हेड हरिश वी ने कहा, ‘ सोने की कीमतें ट्रंप के टैरिफ विवाद और उनकी वैधता को लेकर अनिश्चितता के बीच बढ़ी हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध माना है, लेकिन चल रहे ट्रेड टेंशन अमेरिकी डॉलर पर दबाव डाल सकते हैं और सोने को सपोर्ट मिल सकता है। टैरिफ के अलावा सेंट्रल बैंक की खरीदारी, अमेरिकी ब्याज दरों में कमी की उम्मीद, लगातार भू-राजनीतिक जोखिम और ग्लोबल ग्रोथ की धीमी रफ्तार जैसे फैक्टर्स लॉन्ग टर्म में सोने को मजबूती देते रहेंगे। ऐसे में इसका आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है।’

इस लेवल पर सोने के लिए सपोर्ट

LKF सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी जतीन त्रिवेदी ने कहा, 'अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ फ्रेमवर्क को ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद सोना पॉजिटिव ट्रेड कर रहा है, हालांकि प्रशासन ने कार्यकारी शक्तियों के तहत 15% का फ्लैट इम्पोर्ट टैरिफ बरकरार रखा है। इस मिश्रित घटनाक्रम ने ग्लोबल ट्रेड के मोमेंटम में फिर से अनिश्चितता पैदा कर दी है। इससे सोने में सुरक्षित निवेश की नई खरीदारी शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें | बंगाल की खाड़ी में आफत टलने के बाद भी बिगड़ा मौसम, 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

सोने ने MCX पर 1,55,000 रुपये और CME पर 5,000 डॉलर के आसपास शॉर्ट-टर्म बेस बनाया है। जब तक ट्रेड पॉलिसी में अनिश्चितता बनी रहेगी, सोने का आउटलुक मजबूत रहने की संभावना है। फिलहाल इमीडिएट सपोर्ट 1,55,000 रुपये के आसपास दिख रहा है, जबकि रेजिस्टेंस 1,62,000 रुपये के करीब है। आगे का रुख ताजा व्यापार घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा।'

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी सस्ता हुआ है। मंगलवार को कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 0.71% की गिरावट के साथ 5,187 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी के भाव में 0.32% की बढ़त दर्ज की गई है। यह 86.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव के चलते निवेशकों सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में 2 दिन तक बाधित रहेगी जल आपूर्ति, चेक करें प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट

प्रमुख शहरों में सोने चांदी का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 160,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147,043 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 160,680 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट का रेट 147,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके बाद मंगलवार को कोलकाता में 24 कैरेट सोना 160,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 147,088 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 161,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 147,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 160,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 147,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
नई दिल्ली 1,60,410 1,47,043
मुंबई 1,60,680 1,47,290
कोलकाता 1,60,460 1,47,088
चेन्नई 1,61,140 1,47,712
बेंगलुरु 1,60,800 1,47,400
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीसोने-चांदी का आज 24 फरवरी का भाव: सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक जानें आज की ताजा कीमत
More