Gold Silver Rate: सोना और चांदी हुआ सस्ता, जान लीजिए 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आइए दिल्ली-मुंबई सहित देश के 10 प्रमुख शहरों का ताजा रेट जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Dec 2025, 11:40 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Rate Today 8 December: डोमैस्टिक कमोडिटी मार्केट में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट मजबूत स्पॉट डिमांड की वजह से ऊचे लेवल से प्रॉफिट बुकिंग की वजह से देखने को मिली है। हालांकि, इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच कमजोर डॉलर नुकसान को रोक सकता है। सोमवार को MCX पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.04% की गिरावट के साथ 1,30,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 1 प्रतिशत लुढ़ककर 1,81,600 प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।

शुक्रवार को आई थी जोरदार तेजी

वहीं, शुक्रवार को MCX गोल्ड 0.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,30,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि MCX सिल्वर 3 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 1,83,408 रुपये प्रति किलो पर कारोबार की समाप्ति की थी। इस कारोबार सत्र में चांदी ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 1,85,234 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचकर ऑलटाइम हाई भी बनाया।

10 प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

सोमवार को चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,20,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,30,420 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,550 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इसके अलावा, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, 22 कैरेट का भाव 1,20,400 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,600 प्रति 10 ग्राम है।

सोने के भाव की देखें लिस्ट

शहर24 कैरेट ( /10ग्राम)22 कैरेट ( /10ग्राम)
चेन्नई1,31,3501,20,400
मुंबई1,30,4201,19,550
कोलकाता1,30,4201,19,550
बेंगलुरु1,30,4201,19,550
हैदराबाद1,30,4201,19,550
केरल1,30,4201,19,550
पुणे1,30,4201,19,550
दिल्ली1,30,5701,20,400
अहमदाबाद1,30,4701,19,600
वडोदरा1,30,4701,19,600

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोना और चांदी हुआ सस्ता, जान लीजिए 22 और 24 कैरेट का भाव
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोना और चांदी हुआ सस्ता, जान लीजिए 22 और 24 कैरेट का भाव