Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, टॉप 10 शहरों का जानें दाम

Gold Silver Price Today 2 Dec: सोना-चांद की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट पिछले दिनों की तेजी के बाद आई है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड2 Dec 2025, 11:28 AM IST
गोल्ड-सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड-सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Rate Today 2 December: डोमैस्टिक फ्यूचर मार्केट आज सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट सोमवार को आई तेजी के बाद मुनाफावसूली की वजह से आई है। निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। बीते कल चांदी की कीततों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोन 0.41 फीसदी यानी 543 रुपये की कमजोरी के साथ 1,30,109 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कल यह 1,30,652 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह मार्च डिलीवरी वाली चांदी 0.73 फीसदी या 1,329 रुपये लुढ़ककर 1,80,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई, जबकि कल का बंद भाव 1,82,030 रुपये थी।

इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना कल 6 हफ्ते के हाई लेवल को छूने के बाद आज दबाव में दिखा। स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी लुढ़ककर 4,222.93 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.4 फीसदी कमजोर होकर 4,256.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें | Stock Market Opening: सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, एशियन पेंट्स में उछाल

इन फैक्टर्स पर निवेशकों की नजर

ट्रेडर्स का कहना है कि कल की तेजी में कई निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। इसके अलावा बाजार की नजरें अब फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के आने वाले बयान और अमेरिका से आने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हैं। इनसे ब्याज दरों में कटौती को लेकर नए संकेत मिल सकते हैं, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें | इस IPO ने निवेशकों को दिया बड़ा झटका, लिस्ट होते ही 1 शेयर पर ₹48 का नुकसान

टॉप 10 शहरों में सोने का आज का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,20,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही हैं, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

इसके अलावा, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,19,500 रुपेय प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

शहर24 कैरेट ( /10 ग्राम)22 कैरेट ( /10 ग्राम)
चेन्नई1,31,3501,20,400
मुंबई1,30,2001,19,350
कोलकाता1,30,2001,19,350
बेंगलुरु1,30,2001,19,350
हैदराबाद1,30,2001,19,350
केरल1,30,2001,19,350
पुणे1,30,2001,19,350
दिल्ली1,30,3501,19,500
वडोदरा1,30,2501,19,400
अहमदाबाद1,30,2501,19,400

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, टॉप 10 शहरों का जानें दाम
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, टॉप 10 शहरों का जानें दाम