Gold Silver Rate Today 19 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट अमेरिकी रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं करने के बाद आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 3.5%-3.75% पर ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार, 19 मार्च को अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 1084 रुपये सस्ता होकर 151941 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। इसी तरह, मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 3194 रुपये लुढ़ककर 24500 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली।
क्या सोने में करना चाहिए निवेश?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारत के रीजनल सीईओ सचिन जैन ने कहा, " गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चंद और चैत्र नवरात्रि जैसे त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है। उस वक्त जब भारत में सोने की मांग में एक तरफ निरंतरता दिख रही है, लेकिन दूसरी तरफ कुछ बदलाव भी साफ नजर आ रहे हैं। सोने की कीमतें बहुत ऊंची बनी हुई हैं, जिसकी वजह से लोग खरीदारी में थोड़ा सोच-समझकर फैसला ले रहे हैं। लोग वैल्यू, लचीलापन और समझदारी वाली खरीद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि डिमांड का पैटर्न अब पहले से ज्यादा डाइवर्सिफाइड हो गया है। लोग ज्वैलरी तक सीमित नहीं हैं। अब सोने की ईंटें, सिक्के, गोल्ड ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका मतलब है कि सोने को अब सिर्फ पहनने की चीज नहीं, बल्कि निवेश के नजरिए से भी देखा जा रहा है। यह बदलाव बताता है कि लोग सोने को अब अपने फाइनेंशियल प्लान का हिस्सा बना रहे हैं, खासकर जब ग्लोबल माहौल में उतार-चढ़ाव जारी है। दुकानदारों से मिले फीडबैक के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की डिमांड स्थिर से लेकर पॉजिटिव बनी रहेगी। त्योहारों में उत्सव का हिस्सा होने के साथ-साथ सोना अब वित्तीय सुरक्षा का भी मजबूत सहारा बनता जा रहा है।"
देश में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 152,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 139,654 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152,610 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट का भाव 139,893 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके बाद कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 152,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 139,709 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है। चेन्नई में गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140,305 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 152,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 140,012 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा, हैदराबाद में 24 गोल्ड की कीमत 152,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140,122 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।