Gold, Silver Rate Today LIVE: घरेलू कमोडिटी बाजार में मंगलवार, 24 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है। आज WTI क्रूड ऑयल की कीमत में जबरदस्त तेजी आई। यह पिछले बंद भाव से 4 फीसदी उछलकर 91.67 डॉलर प्रति बैरल के हाई लेवल तक पहुंच गया। इसके साथ ही US डॉलर इंडेक्स भी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 99 के स्तर के आसपास पहुंच गया।
MCX पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना गैप डाउन खुला और 1,38,411 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज की शुरुआत की। इंट्राडे में यह 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,762 के लेवल तक पहुंच गया था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 6539 रुपये की कमजोरी के साथ 218628 रुपये प्रति किलो के भाव पर कामकाज के लिए खुली।
कहां तक जाएगा सोने का भाव?
SEBI रजिस्टर्ड मार्केट एनालिस्ट अनुज गुप्ता ने कहा, "एमसीएक्स पर सोने की कीमत फिलहाल 1,28,000 से 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के व्यापक दायरे में घूम रही है। अगर यह 1,40,000 रुपये के लेवल को तोड़कर ऊपर निकलता है तो कीमतें 1,45,000 और फिर 1,50,000 रुपये तक जा सकती हैं। वहीं, अगर 1,28,000 रुपये के नीचे टूटता है तो सोना 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के आसपास आ सकता है।"
प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
मंगलवार, 24 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 137,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 125,776 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 137,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट 125,987 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 137,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 125,822 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
इसी तरह, चेन्नई में मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 126,353 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 137,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 126,088 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 137,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 125,675 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।