Gold Silver Rate Today: MCX पर सोना ₹700 हुआ सस्ता, चांदी के भाव में ₹4000 की गिरावट

Gold Silver Rate Today:  गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Apr 2026, 10:34 AM IST
Gold Silver Rate Today: MCX पर सोना  <span class='webrupee'>₹</span>700 और  चांदी  <span class='webrupee'>₹</span>4000 हुई सस्ती
Gold Silver Rate Today: MCX पर सोना ₹700 और चांदी ₹4000 हुई सस्ती

MCX Gold Silver Rate Today 23 April 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार, 23 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून कॉन्ट्रैक्ट एक्सपारी वाला सोना लगभग 700 रुपये या 0.5% की गिरावट के साथ 1,51,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि बुधवार को 152657 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ 2,43,856 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जबकि बुधवार को 248364 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। दरअसल, वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है।

कच्चे तेल में उछाल से डॉलर हुआ मजबूत

डॉलर इंडेक्स ने 0.15% की बढ़त हासिल की है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होता है, तो सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव पड़ता है। डॉलर में यह उछाल कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी से देखने को मिला है। आज ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत चढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

अमेरिका ईरान के बीच तनाव जारी

कमोडिटी बाजार की इस अस्थिरता के बीच सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया संघर्ष भी है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष लंबा खींचता दिख रहा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। लेकिन, दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने एशियाई जलक्षेत्र में ईरान के तीन टैंकरों को रोका है, वहीं ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तान में प्रस्तावित शांति वार्ता के दूसरे दौर में भी किसी पक्ष के न पहुंचने से अनिश्चितता और बढ़ गई है, जिसका सीधा असर निवेशकों के भरोसे पर पड़ रहा है।

क्या करें निवेशक?

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, "MCX पर सोना 1,51,500 रुपये और 1,50,650 रुपये के स्तर पर सपोर्ट पा रहा है, जबकि रेजिस्टेंस 1,53,650 रुपये और 1,54,700 रुपये पर है। इसी तरह चांदी को 2,45,500 रुपये और 2,42,000 रुपये के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रेजिस्टेंस 2,51,200 रुपये और 2,54,800 रुपये पर देखा जा रहा है। उन्होंने सलाह दी कि सोने और चांदी में चल रही लॉन्ग पोजीशन्स पर प्रॉफिट बुकिंग कर लें और थोड़ी सुधारात्मक गिरावट का इंतजार करें, उसके बाद ही नई लॉन्ग पोजीशन्स बनाएं।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Silver Rate Today: MCX पर सोना ₹700 हुआ सस्ता, चांदी के भाव में ₹4000 की गिरावट
More