
Gold Rate in Delhi: धनतेरस और दिवाली से पहले रिटेल सेलर और ज्वैलरी सेलर्स की भारी डिमांड के कारण सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़ें को पार कर गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक , 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,27,950 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी भी 6,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के ऑलटाइम हाई लेवल पर गई। इसने लगातार पांचवें दिन जो लगातार पांचवें दिन बढ़त हासिल की है। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में तेज बढ़ोतरी का श्रेय फेस्टिव और वेडिंग सीजन से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की लगातार मांग को देते हैं। इसके साथ ही मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज रुपया 12 पैसे गिरकर 88.80 के अपने ऑलटाइम लो लेवल पर आ गया।
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड रिकॉर्ड से नीचे आया है, लेकिन कीमतें हाई बनी हुई हैं। दिन में पहले 4,179.71 डॉलर प्रति औंस के ऑलटाइम लेवल को छूने के बाद यह 0.72 प्रतिशत बढ़कर 4,140.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, स्पॉट सिल्वर भी 53.54 डॉलर प्रति औंस के ऑलटाइम लेवल को छूने के बाद नीचे आ गई। यह 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.36 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.