Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में उछाल, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड9 Jan 2026, 10:07 AM IST
सोने-चांदी के भाव में उछाल
सोने-चांदी के भाव में उछाल

Gold Silver Rate Today 9 Jan: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 9 जनवरी को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। यह मजबूती मजबूत स्पॉट डिमांड और कमजोर डॉलर और मौजूदा जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से देखी जा रही है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी का सोना 0.20% की मजबूत के साथ 1,38,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्च के कॉन्ट्रैक्ट वाली डिलीवरी चांदी 0.72% उछाल के साथ 2,45,072 रुपये प्रति किलो पर कामकाज कर रही थी।

डॉलर इंडेक्स में गिरावट

डॉलर इंडेक्स 99.99 के लेवल पर पहुंचने के बाद प्रॉफिट बुकिंग की वजह से निचे आ गया, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए बुलियन सस्ता हो गया है। फरवरी फ्यूचर्स वाला अमेरिकी सोना लगभग 0.30% चढ़ा। दुनिया भर में चल रही अस्थिरता सोने के लिए एक मजबूत समर्थन बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | RIL Q3 Update: रिलायंस के नतीजों की तारीख फिक्स

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 और 22 कैरेट सोना 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,860 रुपये और 22 कैरेट का 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,38,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचे जा रहा है। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,760 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव की लिस्ट

शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई 1,39,640 1,28,000
दिल्ली 1,38,860 1,27,300
मुंबई 1,38,710 1,27,150
कोलकाता 1,38,710 1,27,150
बेंगलुरु 1,38,710 1,27,150
हैदराबाद 1,38,710 1,27,150
केरल 1,38,710 1,27,150
पुणे 1,38,710 1,27,150
वडोदरा 1,38,760 1,27,200
अहमदाबाद 1,38,760 1,27,200

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में उछाल, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में उछाल, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट