Gold Silver Rate: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को भी उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित देश के प्रमुख शहरों का ताजा रेट क्या है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड13 Nov 2025, 11:25 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट
गोल्ड सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today on 13 November: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को सोना-चांदी ने जोरदार वापसी की है। दरअसल, अमेरिकी डॉलर कमजोर पड़ने और अमेरिकी गवर्नमेंट शटडाउन खत्म होने के बाद निवेशकों का ट्रेंड सुरक्षित निवेशक की ओर बढ़ा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.37 फीसदी चढ़कर 1,26,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 1.70 प्रतिशत मजबूत होकर 1,64,854 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

43 दिन बाद खत्म हुआ अमेरिकी शटडाउन

अमेरिका में इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन खत्म हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात (स्थानीय समय) अस्थायी फंडिंग बिल पर हस्ताक्षर किए। यह शटडाउन 1 अक्टूबर से चल रहा था और पूरे 43 दिन खत्म हुआ है। इस दौरान लाखों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के रहे, एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की लंबी लाइनें लगीं और कई काम ठप हो गए। अब निवेशक अमेरिकी इकोनॉमी डेटा का इंतजार कर रहे हैं। डॉलर इंडेक्स 99.5 के आसपास है।

दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव रहा देखा जा रहा है, लेकिन पॉजिटिव रुख बना हुआ है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, गुरुवार को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,28,730 प्रति 10 ग्राम बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं,मुंबई,कोलकाता,बेंगलुरु,हैदराबाद,केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत1,17,150 प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की की कीमत 1,17,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं,वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना का दाम 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

यह भी पढ़ें | कल बिहार का जनादेश, मोदी की रैलियों ने बदला समीकरण या महागठबंधन करेगा उलटफेर
यह भी पढ़ें | Physics Wallah IPO: निवेशकों को राश नहीं आ रहा इश्यू! अब केवल 0.13 गुना हुआ बुक

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम

शहर24 कैरेट दर ( / 10 ग्राम)22 कैरेट दर ( / 10 ग्राम)
चेन्नई 1,28,730 1,18,000
मुंबई 1,27,800 1,17,150
कोलकाता 1,27,800 1,17,150
बेंगलुरु 1,27,800 1,17,150
हैदराबाद 1,27,800 1,17,150
केरल 1,27,800 1,17,150
पुणे 1,27,800 1,17,150
दिल्ली 1,27,950 1,17,300
वडोदरा 1,27,850 1,17,200
अहमदाबाद 1,27,850 1,17,200

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट