
Gold Silver Rate Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है, लिहाजा दोनों मेटल्स ने नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को दोनों धातुओं की कीमतों में अच्छी गिरावट देखने को मिली थी। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना लगभग 2,900 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 12,600 से ज्यादा की तेजी या 4% के उछाल के साथ 3,39,927 प्रति किलो के नए भाव पर पहुंच गई।
दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों में मची उथल-पुथल के पीछे कई वजहें शामिल हैं। दुनिया भर के कई हिस्सों में बढ़ते जियो-पॉजिटिकल टेंशन ने दुनिया भर के निवेशकों को डरा दिया है। लिहाजा, सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है।
इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने भी दोनों धातुओं की कीमतों को सपोर्ट किया है। इंटरनेशनल मार्केट में जब डॉलर गिरता है, तो सोना सस्ता दिखने लगता है और इसकी मांग बढ़ जाती है। इसी का नतीजा है कि ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव 4,950 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। यह नया रिकॉर्ड हाई लेवल है।
वहीं, घरेलू बाजार में सोने और चांदी की डिमांड में एक और प्रमुख कारण शामिल है। भारत में विवाह के समय सोने और चांदी के आभूषण देना शुभ माना जाता है। ऐसे में जब वेडिंग सीजन शुरू होता है, तो सोने चांदी की डिमांड बढ़ जाती है।
चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट आमिर मकदा ने कहा है कि MCX सिल्वर में आज तेज गिरावट आई है। मार्च कॉन्ट्रैक्ट ने इंट्राडे में 3,05,753 रुपये का निचला स्तर छुआ, लेकिन फिर तेजी से उछला। उन्होंने कहा कि अभी चांदी खरीदने का सही समय नहीं है, क्योंकि यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है। कीमत अभी अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल से काफी दूर है। 20-डेली मूविंग एवरेज 2,72,150 रुपये पर है और डेली पैराबोलिक एसएआर 2,74,300 रुपये के आसपास है। पिछले तेजी के दौर में भी हमने देखा था कि ओपन इंटरेस्ट (OI) में कमी आई थी, जो ट्रेडर्स की तरफ से लॉन्ग पोजीशन बंद करने का संकेत देता है।
आमिर मकदा ने आगे कहा कि डेली चार्ट पर RSI में डाइवर्जेंस दिख रही है, जो नए खरीदारी के लिए एक बड़ा खतरे का संकेत है। उनका मानना है कि फिलहाल चांदी में गिरावट जारी रह सकती है, इसलिए अभी खरीदने से बचना चाहिए। लेकिन अगर कीमत इन प्रमुख सपोर्ट लेवलों पर स्थिर हो जाए और टिक जाए, तो ट्रेडर्स को बाय-ऑन-डिप्स पर विचार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.