आज का सोने का भाव 25 मार्च 2026: सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, दिल्ली से बेंगलुरु तक, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 25 March 2026: बुधवार, 25 मार्च को MCX पर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Mar 2026, 09:46 AM IST
आज का सोने का भाव 25 मार्च 2026: सोने की कीमतों में जोरदार उछाल
आज का सोने का भाव 25 मार्च 2026: सोने की कीमतों में जोरदार उछाल

Gold Rate Today 25 March 2026: बुधवार, 25 मार्च को MCX पर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी अंतराराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 फीसदी की जोरदार रैली के बाद आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रेैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला 5730 रुपये या 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ 147925 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, मंगलवार को अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 142195 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा, "आज एमसीएक्स पर सोने की चाल सकारात्मक बनी रहने की उम्मीद है। आज सोना 10 ग्राम के भाव 1,47,000 रुपये के स्तर पर रुकावट का सामना कर सकता है। वहीं, नीचे की तरफ 1,41,500 रुपये के स्तर पर सपोर्ट देखा जा रहा है।"

यह भी पढ़ें | Penny Stock News: ₹5 का यह पेनी स्टॉक बना रॉकेट
यह भी पढ़ें | मार्च में भारी बिकवाली पर विजय केडिया का आया बयान, SEBI से की ये मांग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4% उछला

अंतरराष्ट्र्रीय बाजार में बुधवार, 25 मार्च को स्पॉट गोल्ड और सिल्वर लगभग 7 फीसदी तक की बढ़त हासिल किए। यह उछाल अमेरिका-ईरान के बीच जारी जंग का राजनयिक समाधान निकालने की कोशिश की खबरों के बाद आई। हालांकि, अमेरिका मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती भी जारी रखे हुए है। कॉमेक्स गोल्ड 4% के उछाल के साथ 4,600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स सिल्वर 7% चढ़कर 74.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें | RCB New Owner: ₹16,700 करोड़ में बिकी विराट कोहली की टीम! जानें कौन खरीदा

देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 144,610 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 132,559 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 144,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 132,788 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसी तरह, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132,614 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

इसके अलावा, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 145,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 133,173 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 144,980 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 132,898 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। हैदराबाद में सोने के भाव की बात करें, तो 24 कैरेट की कीमत 145,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट की कीमत 133,118 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

यह भी पढ़ें | मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार
शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
दिल्ली144,610132,559
मुंबई144,860132,788
कोलकाता144,670132,614
चेन्नई145,280133,173
बेंगलुरु144,980132,898
हैदराबाद145,220133,118

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज का सोने का भाव 25 मार्च 2026: सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, दिल्ली से बेंगलुरु तक, जानें आज का ताजा रेट
More