Gold Silver Rate Today 20 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार, 20 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 3,348 रुपये या 2.30% के उछाल के साथ 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले, गुरुवार को 1,44,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 8,488 रुपये या 3.66% चढ़कर 2,39,948 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। इससे पहले, 2,31,460 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुए थी।
MCX गोल्ड-सिल्वर के लिए ये हैं अहम लेवल
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने कहा, “एमसीएक्स पर सोने की कीमत 10 ग्राम के लिहाज से 1,50,000 रुपये के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना कर सकती है, जबकि नीचे सपोर्ट 1,46,420 रुपये के आसपास दिख रहा है। अजय केडिया के मुताबिक, आज MCX पर चांदी के भाव में ऊपरी स्तर पर 2,46,840 रुपये प्रति किलो के आसपास मजबूत रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, जबकि नीचे की तरफ 2,29,600 रुपये का सपोर्ट स्तर काम कर रहा है। बाजार में चांदी की चाल फिलहाल पॉजिटिव बनी हुई है।”
प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 147,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 135,355 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 147,920 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 135,593 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है। इसके बाद, कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 147,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 135,410 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 148,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 136,033 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 135,749 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, हैदराबाद में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 148,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 135,850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।