Gold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट की ताजा कीमत

Gold Silver Rate Today: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत 1 प्रतिशत चढ़ी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Jan 2026, 10:52 AM IST
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today 13 Jan: घरेलू कमोडिटी बाजार आज सोना और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 13 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 0.10% या 270 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,700 रुपये प्रति किलो पर खुली। लेकिन थोड़ी देर बाद बाजार ने पलटी मारी और यह 1.16% ऊपर चढ़कर 2,72,974 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, फरवीर की डिलीवरी वाला सोना 0.12% कमजोर होकर 1,41,863 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कामकाज कर रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी की कीमत गिरी

अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो स्पॉट चांदी 1.6% टूटकर 83.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोमवार को यह 86.22 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इस गिरावट की वजह अमेरिका में फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर सवाल उठना बताया जा रहा है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने फेड चेयरमैन पर आपराधिक जांच की धमकी दी है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर स्पॉट डिमांड और डॉलर में मजबूती के कारण निवेशक मुनाफा वसूल रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इस साल अमेरिकी फेड से कम से कम दो बार ब्याज दर कटौती की उम्मीद से कीमतों को सहारा मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार, 13 जनवरी को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

यह भी पढ़ें | Bharat Coking Coal IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका, GMP हाई
शहर24 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,43,680 रुपये1,31,700 रुपये
मुंबई1,42,530 रुपये1,30,650 रुपये
कोलकाता1,42,530 रुपये1,30,650 रुपये
बेंगलुरु1,42,530 रुपये1,30,650 रुपये
हैदराबाद1,42,530 रुपये1,30,650 रुपये
केरल1,42,530 रुपये1,30,650 रुपये
पुणे1,42,530 रुपये1,30,650 रुपये
दिल्ली1,42,680 रुपये1,30,800 रुपये
अहमदाबाद1,42,580 रुपये1,30,700 रुपये
वडोदरा1,42,580 रुपये1,30,700 रुपये

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट की ताजा कीमत
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी, जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट की ताजा कीमत